उदयपुर : घर में ही मिला 4 महीने से लापता मजदूर का शव, हत्या कर गड्ढा खोद दफनाया

By: Ankur Fri, 12 Feb 2021 3:16:14

उदयपुर : घर में ही मिला 4 महीने से लापता मजदूर का शव, हत्या कर गड्ढा खोद दफनाया

उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के रोबिया गांव में एक हैरान करने वाली घटना का खुलासा हुआ जिसमें 4 महीने से लापता मजदूर का शव उसी के घर में गढ़ा हुआ मिला हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भगु की गले में रस्सी बांध हत्या की गई थी। इसके बाद उसके शव को उसी के घर में दफना दिया गया था। 60 साल के भगु आहारी का शव उसी के घर में प्लास्टिक के कट्टे में बांधा हुआ मिट्टी में दबा मिला है। पुलिस ने भगु की हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के छोटे भाई रमेश ने बताया कि भगु अहारी अपनी पत्नी, बच्चो के साथ रहता था और गुजरात सहित अन्य क्षेत्रों में मजदूरी कर गुजर बसर करता था। लेकिन दीपावली के बाद से ही उसका फोन बंद आ रहा था। इसके साथ ही भगु के परिजनों का फोन भी बंद था। जिस पर रमेश बुधवार को रोबिया गांव पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत की।

खेरवाड़ा थाना अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि भगु के परिवार में कुल 8 लोग थे। जिसमें उसकी पत्नी और 6 बच्चे शामिल थे। जिनमें तीन लड़की और 3 लड़के थे। जो गुजरात समेत विभिन्न इलाकों में जाकर मजदूरी कर गुजर बसर चला रहे थे। लेकिन पिछले लंबे समय से परिवार का कोई भी सदस्य रोबिया गांव नहीं पहुंचा था। ऐसे में पुलिस अब कॉल डिटेल के आधार पर परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश भी कर रही है।

खेरवाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि भगुआहारी दीपावली के बाद से गायब था। बुधवार को भगु के भाई रमेश अहारी ने खेरवाड़ा पुलिस को सूचना दी, कि उसके बड़े भाई भगु अहारी के सुने मकान में जमीन पर गड्ढा खोद मिट्टी बिछाई हुई है। जिसमे किसी के शव होने की आशंका नजर आ रही है। जिस पर गुरुवार को पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध जगह खुदाई की। खुदाई में 60 वर्षीय भगु का शव मिला। पुलिस के अनुसार यह शव 4 माह पुराना बताया गया।

ये भी पढ़े :

# जयपुर : कम वैक्सीनेशन को लेकर अब कलेक्टर पर गिरेगी गाज, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

# जोधपुर : 9 पिस्टल के साथ पकड़ा गया अवैध हाथियारों का तस्कर, पुलिस की पूछताछ जारी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com